Monday, March 2, 2026

National

spot_img

कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चला रहा है बघेल विकास मंच

ग्वालियर। बघेल विकास मंच का गठन करीब दस वर्ष पूर्व समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चलाने को लेकर किया गया था। पिछले दस सालों में मंच ने न सिर्फ अपने उद्देश्यों को लक्ष्य बनाकर सफलता हासिल की, बल्कि अब मंच समाजसेवा जैसे कामों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। बघेल विकास मंच के पदाधिकारी शास्त्री लखपत सिंह बघेल एवं शास्त्री भगवान सिंह बघेल की टीम द्वारा समाज में आयोजित सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम जैसे कि शुभ लगन, शादी-विवाह एवं सभी धार्मिक कार्यों को स्वयं एवं अपनी टीम के द्वारा संपन्न करा रहे है और पांखड के प्रति सामाजिक लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में 12 दिसंबर को शास्त्री भगवान सिंह पाल प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा फूटीवारग निवासी पातीराम बघेल की प्रपोत्री एवं कमलेश पाल की सुपुत्री का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर शादी समारोह में उपस्थित पाल समाज के लोगों द्वारा उनके द्वारा किये गए कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि मंच के पदाधिकारी शास्त्री जालिम सिंह पाल, शास्त्री रामदास पाल, शास्त्री लखपत शरण बघेल एवं अन्य लगभग 15 लोगों की टीम समाज के युवक-युवतियों के विवाह सम्पन्न करा रहे हैं एवं परिवर्तनशील युग में समय की पुकार को देखते हुए नवयुवकों को सभी सामाजिक संस्कार मूल पद्धति से सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। -अमोलक सिंह बघेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

International

RELATED ARTICLES