टूंडला। 13 फरवरी को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित घाट काशी बनारस में होलकर प्रतिमा मूर्ति और शिल्प अवैधानिक रूप से ध्वस्त करने के संबंध में प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट के नेतृत्व में दूसरी बार ज्ञापन जिलाधिकारी फिरोजाबाद के समक्ष दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन द्वारा 10 जनवरी को बिना नोटिस दिए ऐतिहासिक धरोहर, मूर्तियां और शिल्प को अवैध रूप से नष्ट कर दिया गया है जिससे धनगर समाज की भावनाओं को काफी ठेस लगी है। इसी प्रकार 4 सितम्बर 2022 को भी टूंडला में होलकर प्रतिमा को प्रशासन द्वारा उखाड़कर गायब कर दिया गया था। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रशासन द्वारा हटाई गई मूर्ति को पुन: स्थापित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में राहुल बघेल एडवोकेट, मनोज बघेल, डॉ. जितेंद्र बघेल एडवोकेट, प्रेमदत्त एडवोकेट, अतुल कुमार, विजय बघेल, अजय कुमार, बंटू, प्रदीप, श्याम सिंह, आकाश, विकास, विवेक आदि शामिल रहे। -ब्यूरो
टूंडला में धनगर महासभा ने सौंपा ज्ञापन