सीतापुर। धनगर समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर व ज्योतिबाराव फुले की पुण्यतिथि और महापराक्रमी धनगर वंशीय यशवंत राव होल्कर की जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम सभा खदरी में डॉ. संतोष धनगर के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद धनगर ने शासन के द्वारा जारी शासनादेश को पढ़ते हुए समाज को उसके संवैधानिक अधिकार कैसे प्राप्त हों, उसके बारे में विशेष रूप से चर्चा की। उनके द्वारा ग्राम सभा खदरी से समाज के लोगों को संगठन में शामिल किया गया। डॉक्टर संतोष धनगर को ब्लॉक सचिव के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. अजय धनगर (जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मोर्चा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने बहुजन महापुरुषों के योगदान को विस्तृत रूप से बताते हुए जनता को संबोधित किया। उन्होंने धनगर समाज के संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष का भी वादा किया। मुलायम धनगर ने गडरिया की दो उपजातियां धनगर और नीखर के बारे में समाज को जानकारी प्रदान की। महापुरुषों के ऊपर कविता पढ़ते हुए अशोक धनगर ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। संगठन के पदाधिकारी सूरज धनगर, अनु धनगर, नैमिष धनगर, हरिनाम धनगर, रजनीश धनगर, विनोद धनगर सहित सहयोगी सदस्यों और ग्राम समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। -प्रमोद धनगर
धनगर समाज उत्थान समिति ने किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन