Monday, March 2, 2026

National

spot_img

पाल एकता मंच के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार बने अधिवक्ता राजदेव अलगू पाल

मुंबई। पाल एकता मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक विगत दिनों की भाँति ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं भावी रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में अधिवक्ता राजदेव पाल द्वारा पाल एकता मंच से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर विचार करने के पश्चात 13 दिसंबर को अधिवक्ता राजदेव अलगू पाल के भयंदर स्थित कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सामाजिक विषयों एवं संगठनात्मक दायित्वों पर सकारात्मक चर्चा के उपरांत महाराष्ट्र शिवसेना पार्टी कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राजदेव अलगू पाल को पाल एकता मंच का राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जिन पदाधिकारियों का पदोन्नयन किया गया था, उन्हें भी इस अवसर पर विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस बैठक में राष्ट्रीय संयोजक अनुराग पाल, प्रदेश संयोजक राजाराम पाल, प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत पाल, मुंबई अध्यक्ष शाहीनाथ पाल, पालघर अध्यक्ष शिवशंकर पाल उपस्थित रहे। पाल एकता मंच को विश्वास है कि अधिवक्ता राजदेव पाल के कानूनी मार्गदर्शन एवं अनुभव से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभाव मिलेगा। -अनुराग पाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

International

RELATED ARTICLES