Monday, March 2, 2026

National

spot_img

पाल समाज का ऐतिहासिक निर्णय : तेरहवीं नहीं, शोकसभा करेंगे

टीकमगढ़। ग्राम मानिकपुरा में स्व. राकेश पाल की शोकसभा आयोजित की गई। विगत दिनों 7 फरवरी को राकेश पाल का स्वर्गवास हो गया था। समाज एवं परिजनों के निर्णय पर 19 फरवरी को शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ललितपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल पाल ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। युवा जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह पाल ने कहा कि समाज में फैली रूढ़िवादी प्रथाओं को बंद करना बहुत जरूरी है, इसमें युवाओं को आगे आकर पहल करनी चाहिए। हाकम पाल ने कहा कि एक शिक्षित और संगठित समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है। रामेश्वर पाल ने कहा कि टीकमगढ़ जिले में तेरहवीं की जगह शोकसभा होनी चाहिए जिससे शोकाकुल परिवार आर्थिक संकट से बच सके। शोकसभा का संचालन रामेश्वर पाल सिमरिया ने किया। हीरालाल पाल मैकुवां, अखलेश पाल, सरमन पाल चिंगलौआ, मुन्ना पाल देवरान, रामू पाल गुगरवारा, मंगलसिंह पाल पाह, निर्भान पाल चिंगलौआ, अमृत पाल चढरऊ कोषाध्यक्ष, ईमरत पाल टीकरा उपाध्यक्ष व राजपाल सिंह पाल सतौरा, सियाराम पाल मुखिया, मनू पाल, बब्लू पाल नयाखेरा, मथुरा प्रसाद पाल, मुन्ना पाल, रामपाल, बाबू, कमतू, प्रेमलाल, राजू आदि बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। -ब्यूरो

International

RELATED ARTICLES