हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर मजरा भरावन में 12 दिसम्बर की शाम विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुरालीजन शव छोड़कर कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गये। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रिया खेड़ा के दिनेश पाल की पुत्री मनीषा (25) की शादी थाना क्षेत्र के ही ग्राम तुलसीपुर मजरा भरावन निवासी लवलेश पाल के साथ 10 फरवरी 2022 को हुई थी। उसके एक पुत्री डेढ़ वर्ष की मान्यता है। मनीषा के पिता दिनेश पाल ने बताया कि लवलेश और उसके घर वाले शादी के समय से ही दहेज में कार मांग रहे थे। कार न दे पाने के कारण लवलेश और उसके घर वाले उसकी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित करते थे। -ब्यूरो
पाल समाज की एक और महिला फंदे से लटकी मिली, दहेज हत्या का आरोप