Monday, March 2, 2026

National

spot_img

बदायूं में पाल-बघेल सभा का आयोजन, नेम सिंह बघेल अध्यक्ष बने

बदायूं। 7 दिसंबर को चंद्रसैन रस्तोगी जूनियर हाईस्कूल ग्राम भवीपुर में पाल-बघेल सभा का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात पाल सभा के संस्थापक नेम सिंह बघेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य पाल, गड़ेरिया समाज को संगठित कर उसका विकास करना था। सभा में सम्भल, बदायूं, रामपुर और बड़ोदरा के पाल समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। गुनौर से चलकर आए चंद्रभान सिंह ने बताया कि समाज से बढ़कर कुछ नहीं है, लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। ग्राम प्रधान लोथर पाल सिंह ने हर समय लोगों की सहायता करने की शपथ ली। ग्राम खितौरा निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। वहीं प्रधान खितौरा ने शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। गुनौर से चलकर आए राजीव धनगर ने बताया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो जितना पियेगा वह उतना ही दहाड़ेगा। इससे पूर्व अधिवक्ता चंद्रभान सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर राजमाता अहिल्याबाई होलकर का चित्र भेंट किया। मुख्य अतिथि नेम सिंह बघेल ने बताया कि समाज को यदि अपनी पहचान बनाए रखनी है तो उसे संगठित होना बहुत जरूरी है। आज लोकतांत्रिक युग है, जिसका संगठन मजबूत है उसका इस दुनिया में कोई भी कुछ अहित नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों को बताया कि सभी पाल बंधु अपने बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य का भरपूर ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि हमारी नई पीढ़ी शिक्षित होगी तो वह समाज तथा राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होगी। कार्यक्रम का संचालन ओमवीर सिंह पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह पाल, सूरज पाल, नेत्र पाल अध्यापक, छद्मी लाल पाल, डॉ. हरिसिंह पाल, हरकेश पाल पूर्व प्रधान, महेश पाल, ओमवीर सिंह पाल, मोती राम, मुनेश धनगर, तिलक सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रदीप पाल, किशन पाल पूर्व प्रधान खितौरा, श्रीपाल सिंह प्रधान लोथर, तिलक सिंह प्रधान खितौरा, अंकित बघेल, शिवावतार, रामवीर सिंह, मुनेंद्र पाल, पूरन लाल पाल, वीरेश पाल व राजेश पाल आदि लोग उपस्थित रहे। -ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

International

RELATED ARTICLES