कानपुर। 10 दिसम्बर को सजेती के कोटरा मकरन्दपुर निवासी बीरू पाल को घर से पकड़कर अपने घर ले जाकर पिटाई करने, फायरिंग करने व बंधक बनाने के मामले में डीसीपी साउथ के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आयी सजेती थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि इस गिरफ्तारी में भी पुलिस सवालों के घेरे में है। बता दें कि थाना सजेती के गांव कोटरा मकरन्दपुर निवासी बीरू उर्फ राहुल पाल को गांव के दबंग शैलेन्द्र यादव, पिन्टू यादव, बालेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, नीतू निषाद आदि के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर आकर राइफल से फायर करते हुए पकड़कर अपने घर ले गए, जहां पर हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गयी और उसके हाथ में अवैध असलहा पकड़ाते हुए वीडियो वायरल कर उसे फर्जी मामले में फंसाये जाने की नीति अपनायी गयी। चूंकि दबंग शैलेन्द्र यादव द्वारा गांव के एक ब्राह्मण परिवार की लड़की से जबरन शादी कर ली गई थी और गरीब परिवार शांत होकर बैठ गया था। पीड़ित परिवार के पक्ष में बीरू पाल सामने खड़ा नजर आने पर उसके साथ यह कृत्य किया गया। इस मामले में बीरू पाल को घर से खींचकर ले जाने का भी वीडियो वायरल होने पर डीसीपी साउथ के हस्तक्षेप पर सजेती पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र यादव व गजराज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शैलेन्द्र यादव पुत्र सोबरन यादव पर पशु क्रूरता, गौवध, गिरोहबंद सहित गम्भीर धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं तथा आरोपी गजराज सिंह यादव पुत्र लल्लू यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में थाना सजेती के दरोगा सुरेश कुमार, कमलेश कुमार व हेड कांस्टेबल गौरव सिंह शामिल रहे। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। -ब्यूरो
बीरू पाल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी शैलेन्द्र यादव के खिलाफ दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे