दिल्ली। यहां जीटी करनाल रोड पर मुकरबा चौक बाईपास स्थित माता रामबेटी वृद्धाश्रम में देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह सेवा ट्रस्ट रजि. के तत्वावधान में 20 फरवरी को पाल समाज का पहला सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसमें पाल समाज के बहुत ही महादानी लोगों ने कन्यादान करके समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान करके बेटी के हाथों को पीला करके समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम के आयोजन में चौ. भरत सिंह नेताजी, जेडी पाल, यशपाल सिंह, रामप्रकाश पाल, सुरेश कुमार पाल, मंगत राम पाल, महेश चन्द पाल व डॉ. मनोज कुमार पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जेडी पाल ने पाल समाज से अपील की है कि सभी एक साथ खड़े होकर एक-दूसरे की मदद करें व सामूहिक विवाह को महत्वपूर्ण समझकर इसमें अपनी अहम भूमिका निभाते रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग बिना खर्चा के अपनी जिंदगी के कमाया हुआ धन सुरक्षित रखकर अपने बच्चों की शादी निशुल्क सामूहिक विवाह में करें, जो बिलकुल निशुल्क है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में जो भी भाई-बहन अपने बच्चों की शादी करेंगे उनको हम सभी लोग अपनी नेक कमाई से कन्यादान में सामान के अलावा खाना-पीना व अन्य इन्तजाम भी करते हैं। -ब्यूरो
माता रामबेटी वृद्धाश्रम में पाल समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्पन्न