ललितपुर। ‘राजनीतिक क्षेत्र में पकड़ बनाने हेतु छोटी-छोटी जातियों से क्षेत्रीय आधार पर समझौता करें तभी राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में आगे रहना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।’उक्त उद्गार अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने विकासखंड जखौरा के ग्राम मनवार में सात दिवसीय नव कुड़िया यज्ञ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पाल समाज ने सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाई है क्योंकि उन्हें यह प्रेरणा लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर से विरासत में प्राप्त हुई है, लेकिन इन तरक्कियों से समाज का इतना भला नहीं हुआ है जितना होना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां आज भी हम पिछड़े हुए हैं। हमें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरे नेताओं के दरबार में हाजिरी लगानी पड़ती है और यह नेता हमें आश्वासन देने के अलावा कुछ भी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि पाल समाज ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में निवास करता है लेकिन हमें कुछ जातियां बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। इसलिए हमें छोटी-छोटी जातियों से क्षेत्रीय आधार पर राजनीतिक समझौता करना चाहिए जिससे हम अपने ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में बना सकें। उन्होंने कहा कि यह जनपद ललितपुर का दुर्भाग्य है कि आजादी के बाद से यहां पर कोई भी ब्लॉक प्रमुख नहीं बन सका है, जिला पंचायत सदस्य भी एक ही बना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम जो भी वोट के रूप में दूसरों को सहयोग करते आ रहे हैं वह सहयोग हम दूसरों से भी प्राप्त करें। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है, इसके बावजूद हम उन्हें सभी क्षेत्रों में पीछे रखते हैं जबकि अन्य समाज महिलाओं के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। पाल बघेल धनगर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पाल ने कहा कि लगभग 275 वर्ष पूर्व महारानी अहिल्याबाई के ससुर मल्हारराव होलकर ने अपनी पुत्रवधू को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए उन्हें मालवा की रियासत सौंपी थी, उन्होंने अपने ससुर की मान मर्यादा रखते हुए उसका ऐसा संचालन किया कि राजनीतिक क्षेत्र में कोई दूसरा उदाहरण देखने को नहीं मिलता है। परंतु हमने उनके आदर्शों से कुछ भी ग्रहण नहीं किया, हम आज भी अपनी बहू को सिर्फ चूल्हे-चौके तक ही सीमित रखते हैं। यदि हमने अहिल्याबाई के जीवन से कुछ प्रेरणा ली होती तो आज हमारा राजनीतिक रसूख कुछ और ही होता। हम अपनों की अपेक्षा दूसरों पर ज्यादा विश्वास करते हैं, यही हमारे पिछड़ने का कारण है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर अपनी भागीदारी जरूर निभाएं, जिससे हमारा समाज आगे बढ़ सके। आपकी जन अदालत न्यूज चैनल के संचालक राजा भैया पाल ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा देश और समाज सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है परंतु कुछ क्षेत्रों में अभी भी हमारी भागीदारी कम है, इसके बगैर हम अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होता है, समाज में जो भी घट रहा है मैं उसका हूबहू प्रस्तुतीकरण करता हूँ, परंतु हमारे समाज के लोग इस क्षेत्र में आने से आज भी कतराते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चैनल के एक करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं और उनका चैनल संपूर्ण देश में देखा जाता है। यह क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमें मान-सम्मान और लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह सरकारी नौकरी के पीछे भागने की बजाय इस क्षेत्र में भाग्य आजमाएं, आपकी मेहनत और लग्न में कमी ना रही तो आप सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका चैनल समाज को जगाने के साथ-साथ सच्ची खबरों के लिए जाना जाता है। जिला अध्यक्ष इंजीनियर बी.के. पाल ने बताया कि इस क्षेत्र में प्राकृतिक संपदा भरपूर मात्रा में है, यहां पर आकर प्रत्येक व्यक्ति को सुकून सा मिलता है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और सांसद से अनुरोध किया कि वह यहां के 3 किलोमीटर कच्चे मार्ग को अपनी निधि से पक्का कराने का कार्य करें। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पाल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रभा पाल, राजा भैया पाल, झांसी के जिला अध्यक्ष भरत पाल, मुकेश पाल, राममिलन पाल, इं. बी.के. पाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल, हजारीलाल पाल, अमर सिंह पाल, रमेश पाल चकयी, मोतीलाल पाल, तेज सिंह पाल पूर्व प्रधान, बिहारी पाल शासकीय ठेकेदार आदि का ललितपुर की सीमा में पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। तत्पश्चात ग्राम जखोरा और ग्राम बड़ौदा स्वामी में भी स्वागत किया गया। मंचासीन होने पर धर्मपट्टिका और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अर्जुन पाल, नाथूराम पाल नेताजी, फूल सिंह पाल, हरनारायण पाल, धुमान पाल, अनिल पाल नोहर कला, महेंद्र पाल लालौन, देशराज पाल मनपुरा, प्रकाश पाल बुडेरा, मलखान पाल, वीरपाल पाल, अनेक सिंह पाल, दयाल पाल, अशोक पाल खिरिया, हल्के पाल, मुकेश पाल हंसार कला, कपिल पाल, नाथूराम पाल सुनौरा, तिलकराम प्रधान बानौली, रोहित पाल आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल ने किया। -ब्यूरो
राजनीतिक क्षेत्र में पकड़ बनाने हेतु छोटी-छोटी जातियों से समझौता करें : राकेश पाल