
तखतपुर। महाशिवरात्रि पर श्रीराम सदन सांस्कृतिक भवन के पास 15 फरवरी को दोपहर 3 से संध्या 7 बजे तक अध्यात्म विज्ञानशाला ओंकारेश्वर के उपदेशकों द्वारा गीता ज्ञान संगोष्ठी में सत्संग संपन्न हुआ। ज्ञान गोष्टी का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, भगवान महाकाल, श्रीराम का पूजन अर्चन कर किया गया। अध्यात्म विज्ञान ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश से तुलसीराम कर्मयोगी, संतराम द्वारा ज्ञान योग, डॉक्टर गोपाल सिंह द्वारा भक्ति सेवा योग पर भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप विश्वरूप परमात्मा का प्रत्यक्षीकरण पर विशेष रूप से ज्ञान प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर सर्वांग योग का पाठ भी किया गया। आमंत्रित उपदेशकों का स्वागत लखन लाल धनकर, मोहित राम पाली, नारायण प्रसाद पाली, राम बहारिक पाली, प्रज्ञा नारायण पाली, चंद्रेश साहू, दिलीप सिंह क्षत्रिय अधिवक्ता, दिनेश दुबे साहित्यकार द्वारा किया गया। नारायण प्रसाद पाली द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सुशासन, गौ सेवा, धर्मशाला, चारों धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं हजारों मंदिरों का पुनर्निर्माण, उद्यान वाटिका, सड़क, नारी उत्थान, उद्योग, कला, संस्कृति सभी कार्यों को विश्व रूप परमात्मा की सेवा मानकर किए जाने की जानकारी जनसमुदाय के समक्ष प्रस्तुत की गई। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार पंडित दिनेश कुमार दुबे द्वारा भगवान महाकाल व लोकमाता के सम्मान में कविता प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर राजकमल कश्यप, उग्रसेन सिंह ठाकुर, भागवत साहू, राजाराम विश्वकर्मा, कौशल रजक, मूलचंद कौशिक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। विदाई के अवसर पर ओंकारेश्वर से पधारे तुलसीराम, संत राम, डॉक्टर गोपाल सिंह क्षत्रिय का सम्मान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का छायाचित्र व श्रीफल भेंटकर किया गया। -ब्यूरो
