राजगढ़। विमुक्त घुमंत और अर्द्धघुमंत जनजाति महासंघ ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी राजगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मणिकर्णिका घाट पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के साथ हुए अपमान और तोड़फोड़ का विरोध जताया गया है। यह प्रतिमा एक प्राचीन मूर्ति थी और उसके सार्वजनिक रूप से हुए क्षति को लेकर महासंघ ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। साथ ही विमुक्त जनजाति छात्रावास की बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैली बच्चों के अपहरण से जुड़ी झूठी अफवाहों और इसके परिणामस्वरूप हुई हिंसा पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीएस धनगर, प्रदेश अध्यक्ष नारी शक्ति शाखा मध्य प्रदेश सुनीता, जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, जिला सलाहकार सर्जन सिंह, जिला प्रवक्ता विनय सिंह, पर्वत सिंह, देव सिंह, रामू सिंह, कालू, राजू नाथ, राम सिंह और अन्य मंडल एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। -पटेल मधुसूदन धनगर
विमुक्त घुमंत और अर्द्धघुमंत जनजाति महासंघ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन