तखतपुर। भारत की महान नारी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर त्रिजन्म शताब्दी एवं माता भगवती देवी शर्मा तथा अखंड ज्योति, शांतिकुंज हरिद्वार के जन्मशताब्दी अवसर पर सेवा कार्यक्रम आगामी 19 दिसम्बर को होगा। नारायण प्रसाद पाली, स्वयं सेवक गायत्री परिवार एवं गडरिया समाज के वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने सहयोगी साथियों के साथ 19 दिसंबर को प्रातः 9 बजे तखतपुर एवं बिलासपुर में दोपहर 2 बजे जरूरतमंद वृद्धजनों को गर्म कपड़े एवं फल, बिस्कुट वितरण किए जाएंगे। -ब्यूरो
वृद्धजनों के लिए सेवा कार्यक्रम 19 दिसंबर को