शिकोहाबाद। समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंडवाद, ऊंच-नीच को दूर करने के उद्देश्य एवं महापुरुषों के योगदान व उनके सम्मान में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन ग्राम पलिया खुर्द जसराना में 14 दिसम्बर को सम्पन हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी वीरपालसिंह बघेल ने की। संचालन वरिष्ठ कवि व समाजसेवी पहुंचीलाल धनगर विषधर शिकोहाबादी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक भी पहुंचीलाल विषधर रहे। कवि सम्मेलन में डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य मैनपुरी व विनोद महेश्वरी मैनपुरी मुख्य अतिथि रहे। देवीसिंह कुशवाहा, आलोक भदौरिया, अर्श नरसिंह पाल यादव, नारायणसिंह राजपूत, निर्भीक निर्दोष कुमार प्रेमी, यश कुमार मिश्र, श्याम सुंदर राजपूत, उर्मिला पांडे, संदेश चौहान, कप्तान सिंह संघर्षी, सनी आदित्य प्रतीक संघर्षी, देवांशी महेश्वरी, योगेन्द्र बघेल तथा नमन कुमार ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सबसे पहले मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा महान संतों एवं महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप, मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। -पहुंचीलाल धनगर विषधर
शिकोहाबाद में कवि सम्मेलन का आयोजन