रायपुर। पुस्तक विमोचन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि द्वारा ‘संविधान निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक जागेश्वर प्रसाद पाल पृथक छत्तीसगढ़ निर्माण आंदोलन के समर्पित सिपाही एवं छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ के संरक्षक हैं। नारायण प्रसाद पाली समाज के वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक, अधिकारी तथा गडरिया समाज के गोविंद धनगर एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. रमन सिंह ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि निरूपित किया। समारोह को लेखक जागेश्वर प्रसाद पाल एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। -ब्यूरो
‘संविधान निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका’ पुस्तक का विमोचन