हरिकमल दर्पण पूरे विश्व में फैले गडरिया समाज के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। हमने ‘हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से मीडिया हाउस बनाया है जिसका मालिकाना हक पूरी तरह गडरिया समाज का होगा, समाज के सभी लोगों से अनुरोध है कि वे निस्संकोच होकर इस कम्पनी के भागीदार बनें। यदि हमारा यह मीडिया हाउस सफल रहा तो निश्चित रूप से मीडिया के क्षेत्र में हमारे समाज का नाम आसमान की बुलंदियों पर होगा। इस मीडिया हाउस से जहां एक ओर समाज के सभी लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर समाज के हजारों बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देने की भी हमारी योजना है। निश्चित तौर पर समाज के लिए यह एक अभूतपूर्व पहल है, जो अब से पहले किसी ने नहीं की। समाज का अपना मीडिया हाउस होने से न केवल हमारे समाज की आवाज शासन-प्रशासन में गूंजेगी बल्कि हमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक आदि क्षेत्रों में भी अपार सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। ‘हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड’ को शीघ्र ही लिमिटेड कम्पनी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसके बाद हम शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हमें समाज के सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल
आओ, छू लें आसमान!