Monday, March 2, 2026

National

spot_img

बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार!

हरिकमल दर्पण का सातवां पुनर्स्थापना दिवस समारोह 5 जनवरी को मेरठ में माधवपुरम स्थित रॉयल पैलेस बैंकेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया जिसमें देश के कई राज्यों से आए समाज के अनेक विद्वानों, समाजसेवियों व राजनीतिज्ञों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। इसके लिए मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जिस प्रकार मेरा मनोबल बढ़ाया उससे मेरा हृदय गदगद है। मेरा पूरा प्रयास है कि समाज का अपना मीडिया हाउस बने ताकि मीडिया के क्षेत्र में भी हमारा समाज अपनी पहचान बना सके। उल्लेखनीय है कि देश में गडरिया समाज ने यूँ तो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं, राजनीति से लेकर व्यापारिक, शैक्षिक व खेल आदि सभी क्षेत्रों में हमारे समाज के लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और कामयाबी की बुलंदियों पर भी हैं लेकिन मीडिया के क्षेत्र में हम अभी भी लगभग शून्य हैं। हरिकमल दर्पण समाचार पत्र अपने समाज तक ही सीमित है और केवल जनजागरण का ही कार्य कर रहा है। अब हमारा प्रयास मीडिया की मुख्य धारा में आगे बढ़ने का है जिसके लिए हमने अपना न्यूज पोर्टल (harikamaldarpan.com) शुरू किया है। फिलहाल यह न्यूज पोर्टल केवल समाज से संबंधित सामग्री ही प्रसारित कर रहा है लेकिन शीघ्र ही हम इस पर देश-विदेश के समाचार व लेख आदि भी प्रसारित करने वाले हैं। हमने हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी बनाई है जो भविष्य में हमारे समाचार पत्र के साथ ही न्यूज पोर्टल की भी मालिक होगी। फिलहाल इस कम्पनी में पांच शेयर होल्डर मेरे परिवार के हैं लेकिन मेरा प्रयास है कि समाज के सभी सक्षम लोग आगे आएं और इस कम्पनी के शेयर होल्डर बनें। शेयर होल्डर बनने के लिए आपको मात्र 20 हजार रुपये जमा करने होंगे। यह राशि एक वर्ष बाद आप कभी भी वापस ले सकते हैं, इसके लिए कम्पनी आपको लिखित गारंटी देगी। हमारा प्रयास है कि जैसे ही 100 शेयर होल्डर बन जाएंगे तो हम अपना स्टूडियो बनाकर न्यूज पोर्टल पर सजीव प्रसारण शुरू कर देंगे। इसके लिए हमें देश के सभी शहरों व कस्बों में संवाददाताओं, फोटोग्राफरों व न्यूज एंकरों की आवश्यकता होगी। इसके लिए काफी संसाधनों की भी जरूरत पड़ेगी जिसके लिए कम से कम 20 लाख रुपये की पूंजी की हमें आवश्यकता है। जो भी व्यक्ति हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के शेयर होल्डर बनना चाहते हैं उनसे निवेदन है कि वे अभी कोई पैसा न भेजें, केवल अपनी सहमति मेरे मोबाइल नम्बर (9358430959) पर भेज दें। अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से विचार-विमर्श के बाद हम आपको अन्य दस्तावेज भेजने के लिए कहेंगे, उसके बाद पैसे कम्पनी के खाते में जमा करने हैं। यह समाज के लिए अतिमहत्वकांक्षी योजना है, मुझे विश्वास है कि इसमें आप सभी का सहयोग अवश्य मिलेगा।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज! -निरंजन सिंह पाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

International

RELATED ARTICLES