लखनऊ। 18 फरवरी को शेफर्ड टाइगर फोर्स के पदाधिकारियों ने भारत की प्रथम महिला ड्रोन पायलट श्रीमती रंजना पाल मूल निवासी इटावा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर एसटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल, राष्ट्रीय महासचिव मंगल पाल, प्रदेश सचिव एडवोकेट अनीश पाल उपस्थित रहे। देशभर से चयनित 30 महिलाओं में से मात्र 3 का अंतिम चयन हुआ और उनमें प्रथम स्थान प्राप्त कर रंजना पाल ने इतिहास रच दिया। उन्हें राष्ट्रपति एवं रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। रंजना पाल के पति शिवा पाल भारतीय सेना में कार्यरत हैं और उनके पिता, दादा, चाचा भी इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। -ब्यूरो
प्रथम महिला ड्रोन पायलट रंजना पाल को बधाई दी