मथुरा। धनगर जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण में जिलाधिकारी अलीगढ़ एवं तहसीलदार कोल के खिलाफ उच्च न्यायालय प्रयागराज ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। इस लड़ाई में धनगर समाज विकास समिति के प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार धनगर ने अहम भूमिका निभाई है। समिति के अध्यक्ष सतीश धनगर एवं समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि इस आंदोलन को और तेजी से बढ़ाया जायेगा और वह दिन दूर नहीं जब जिला अधिकारी मथुरा और तहसीलदार सदर को भी उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हाईकोर्ट में जोरदार पैरवी करने वाले समिति के प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार धनगर ने बताया कि तहसीलदार सदर को मेदाराम धनगर के मामले में हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना और लालमती प्रकरण में मायके की जाति सत्यापन रिपोर्ट की अनदेखी भारी पड़ेगी। -ब्यूरो
धनगर जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण : जिलाधिकारी अलीगढ़ के खिलाफ वारंट जारी