बिजनौर। धनगर समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कृपाल सिंह धनगर के नेतृत्व में जिला विजिलेंस जांच टीम के संबंध में जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि मंडल कमिश्नर मुरादाबाद के आदेश पर जिला विजिलेंस टीम ग्राम समसपुर सदूदो में तहसीलदार नगीना, जिला समाज कल्याण अधिकारी बिजनौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद, थाना अध्यक्ष नगीना देहात के नेतृत्व में जांच टीम ग्राम समसपुर सदूदो में 16 फरवरी को ग्राम पंचायत भवन गई थी। जिला विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान गवाहों की गवाही के बाद हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान नहीं करवाए थे। जब कृपाल सिंह धनगर ने गवाहों के हस्ताक्षर करवाने के लिए कहा तो तहसीलदार नगीना ने बाद में सभी गवाहों के हस्ताक्षर करवाने की बात कही। जब जांच प्रकिया पूर्ण हो गई है तब भी सभी गवाहों के हस्ताक्षर करवाने की बात कही गई तो तहसीलदार नगीना ने कृपाल सिंह धनगर की बात को नहीं माना। प्रधान पति राकेश पुत्र सीताराम, घनश्याम पुत्र नत्थू, अशोक पुत्र जगदीश, पदम सिंह पुत्र पटेल, रामपाल सिंह पुत्र गणेश सिंह, नौबहार सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह, टीकाराम पुत्र जयराम सिंह, सत्येंद्र कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह, मुकेश पुत्र बलजीत सिंह, अजय पुत्र लक्ष्मण सिंह, बाबूराम पुत्र टेकचंद, रामलाल पुत्र मुरारी सिंह, दयाराम सिंह पुत्र खुशीराम, धर्मवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह, विनोद कुमार पुत्र महावीर सिंह आदि ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को कृपाल सिंह के समर्थन में अपने बयान दिए हैं, मगर उपरोक्त व्यक्तियों के बयानों के नीचे हस्ताक्षर व अंगूठा निशान करवाने के आदेश विजिलेंस टीम, तहसीलदार नगीना, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद को करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में आॅल इंडिया धनगर समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह धनगर, रिटायर विकासखंड अधिकारी शिव सिंह धनगर, भूदेव सिंह चंदेल धनगर, एडवोकेट सत्येंद्र धनगर, आॅल इंडिया धनगर समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमपी सिंह धनगर, विजयपाल सिंह धनगर, राकेश कुमार धनगर, अजय कुमार धनगर आदि उपस्थित रहे। -बृजपाल सिंह धनगर
धनगर समाज का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला