मुजफ्फरनगर। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी का गठन 12 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से गणपति फैमिली रेस्टोरेंट निकट नसीरपुर-रथेडी कट, एनएच-58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर होगा। महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाल ने बताया कि इस अवसर पर राष्टÑीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होंवें। -ब्यूरो
अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी का गठन 12 को