Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बिलासपुर। डॉक्टर आकांक्षा साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन एमबीबीएस सुपुत्री क्रांति साहू को चिकित्सा सेवा एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में निरंतर सेवा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सम्मान से नवाजा गया। इसमें शॉल श्रीफल, चांदी के सिक्के एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कैबिनेट मंत्री एवं अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कमला घमंडी राम गमनी ट्रस्ट के द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति भवन परिसर नई दिल्ली में किया गया। -ब्यूरो

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x