दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट रजि. के अध्यक्ष महेश चंद पाल ने विद्यादान-महादान और अपने समाज को सशक्त बनाने की कड़ी में 4 अप्रैल को समाज के दो जरूरतमंद बच्चों को किताबें खरीदने के लिए 5100 रुपये दिए। उल्लेखनीय है कि स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट की टीम निरंतर सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है। इसके संरक्षक भरत प्रधान व श्रीमती भोजरानी पाल (पाल एकता मंच), जेडी पाल, यश पाल प्रधान, सुरेश पाल, रामप्रकाश, मंगत राम, डॉ. मनोज पाल, तेज पाल, लता पाल आदि सभी इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। -सम्पादक
महेश चंद पाल ने दो जरूरतमंद बच्चों को 5100 रुपये दिए