मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रीति पाल को नियुक्ति पत्र देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर की प्रतिभाशाली बेटी और पैरा एथलीट प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर नियुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उनकी इस उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि साहस, संघर्ष और मेहनत से कुछ भी असंभव नहीं है। यह सफलता नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्त्रोत है। -शरद पाल
मुख्यमंत्री ने सौंपा प्रीति पाल को बीडीओ का नियुक्ति पत्र