अलीगढ़। जिला प्रशासन द्वारा धनगर समाज को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में 20 मार्च को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक साहब सिंह धनगर भैयाजी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामबक्स वर्मा ने कहा कि धनगर समाज के काफी लोगों की विजिलेंस जांच हो चुकी है जिसमें उनकी धनगर अनुसूचित जाति सत्यापित हो चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन धनगर समाज के लोगों को बेवजह परेशान कर रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रदेश स्तर पर जन आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ने पर विधानसभा का भी घेराव किया जायेगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पार्टी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार धनगर, पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज पाल सिंह कश्यप, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अतर सिंह पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य भोजराज सिंह धनगर, किसान नेता रवि पाल धनगर, राजेंद्र सिंह धनगर, रामस्वरूप धनगर, यश धनगर, डॉक्टर सुधीर कुमार धनगर, जितेंद्र धनगर, राहुल धनगर आदि मौजूद थे। -प्रदीप पाल
धनगर मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रदेश स्तर पर जन आंदोलन करेगी
Facebook
Linkedin
WhatsApp