Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

भदोही के आदित्य कुमार पाल ने किया नाम रोशन

भदोही। कहते हैं कि मेहनत और हौसले के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है, इसे सच कर दिखाया है भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भुलाईपुर के कक्षा 8वीं के होनहार छात्र आदित्य कुमार पाल ने। आदित्य ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद उनका चयन देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्था भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बैंगलोर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ है। इस सफलता की सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि आदित्य एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता रविंद्र कुमार पाल मुंबई में आॅटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। माता कंचना पाल और भाई करन पाल ने भी हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। सीमित संसाधनों के बावजूद आदित्य ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि आदित्य शुरू से ही जिज्ञासु, अनुशासित और पढ़ाई के प्रति समर्पित छात्र रहा है। उसकी यही लगन आज उसे देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक संस्थान तक ले जा रही है। आदित्य की यह सफलता हर उस बच्चे के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखता है। भदोही का यह बेटा आज पूरे जिले का गौरव बन चुका है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x