टूंडला। 27 अक्टूबर को धनगर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट के नेतृत्व में सर्किट हाउस फिरोजाबाद में रमेश चंद दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं सदस्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग से भेंट की और धनगर जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की। राज्यमंत्री ने कहा कि वे यह समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। मुलाकात के दौरान बीएस पाल, पप्पू, विनोद धनगर, रंजीत बघेल धनगर, संतोष प्रधान, रामावतार धनगर, पुष्पराज प्रधान, युवराज प्रधान, छोटेलाल धनगर, धर्मेंद्र धनगर, लाखन सिंह धनगर प्रधान, मुकेश धनगर आदि मौजूद रहे। -ब्यूरो
राज्यमंत्री से की धनगर जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted