Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सपाईयों ने पुलिस की मौजूदगी में मुकेश पाल देशबंधु को पीटा

कन्नौज। मकरंद नगर तिराहे पर 24 अक्टूबर को उस समय अफरातफरी मच गई जब हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु को सपा कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में पीटने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया। मुकेश पाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और स्व. मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने का ऐलान किया था। इस पर मकरंद नगर तिराहे पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी। इसकी जानकारी पर सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। मुकेश पाल को आता देख सपाइयों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में कई थप्पड़ जड़ दिए। उन्हें गिराकर भी पीटा गया। मुकेश पाल की तहरीर पर सदर कोतवाली में सपा नेत्री शशिमा दोहरे, मन्ना यादव, भानु गुप्ता और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x