Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बलवीर पाल व अनिल पाल ने ली सपा की सदस्यता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी से वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके और वर्तमान समय में भाजपा की राजनीति कर रहे चित्रकूट के नेता बलवीर पाल तथा प्रयागराज के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अनिल पाल 26 अक्टूबर को सपा में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी में बलवीर पाल लम्बे समय तक जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारियों का निर्वाह कर चुके है। वह बसपा में जिला सगंठन मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, लोकसभा महासचिव व पाल भाईचारा के बुन्देलखण्ड प्रभारी रहने के बाद वर्ष 2022 में मानिकपुर विधानसभा 237 से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और उन्हें 46,000 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता के बाद उन्होंने 26 अक्टूबर को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x