रायपुर। टिकरापारा निवासी सीएल धनगर (मयारू गुरुजी) गडरिया धनगर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी का सम्मान होली के अवसर पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई क्षेत्र के शिष्यों द्वारा स्मृति चिन्ह, फूलमाला, श्रीफल व शॉल भेंटकर किया गया। नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) वरिष्ठ नागरिक गडरिया समाज छत्तीसगढ़ ने बताया कि मयारू गुरुजी सीएल धनगर रायपुर आकाशवाणी रेडियो सिंगर, प्रसिद्ध जसगीत गायक स्व. उधोराम धनगर के सुपुत्र हैं। उनका जीवन लोककला, गीत-संगीत, प्रशिक्षण और मंच संचालन के लिए समर्पित है। अभिनंदन करने वालों में कपूर चंद्र धनगर जिला अध्यक्ष गडरिया समाज रायपुर, काशीराम यादव टिकेश्वर, हेमंत मानिकपुरी, उत्तम पाल मनमोहना ग्रुप, धनंजय हंसा, कुमारी रेखा यादव, किरण पाल एवं अन्य कलाकार शामिल रहे। -ब्यूरो
लोक गीतकार मयारू गुरुजी सम्मानित
Facebook
Linkedin
WhatsApp