मुजफ्फरनगर। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल दिल्ली से हरिद्वार जाते समय मुजफ्फरनगर में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पाल के आवास पर रुके, जहाँ उन्होंने समाज के कार्यकर्ताओं और सम्मानित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाल समाज की एकता, संगठन की मजबूती और विशेष रूप से शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है, तभी आने वाली पीढ़ी सशक्त और सक्षम बन सकेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, बबलू पाल, राजसिंह पाल, देशपाल, विनय पाल सहित समाज के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। -ब्यूरो
विजय सिंह पाल ने मुजफ्फरनगर में संगठन की मजबूती पर बल दिया
Facebook
Linkedin
WhatsApp