Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

श्रीमंत मल्हार राव होलकर के पदचिन्हों पर चलकर ही समाज आगे बढेगा : धामू पाल

फर्रूखाबाद। 22 मार्च को ग्राम सभा हमीरपुर नवाबगंज में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया द्वारा श्रीमंत मल्हार राव होलकर की 333वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालिस्टर पाल वरिष्ठ समाजसेवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के चीफ शेफर्ड धामू पाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव मंगल पाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पाल, इंजी. अनिल पाल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, अच्छे लाल पाल प्रदेश सचिव, श्रीमती रंजना पाल ड्रोन पायलट, श्रीमती गीता बघेल प्रदेश महासचिव, एडवोकेट रणविजय सिंह पाल प्रदेश प्रवक्ता, उमेश पाल प्रदेश सचिव, अधिवक्ता अनिश कुमार पाल, राजा भैया पाल आपकी जन अदालत, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पाल, प्रदेश सचिव विवेक पाल, जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह धनगर, जिला प्रवक्ता विनय पाल, जिला अध्यक्ष दुश्यंत बघेल, कुलदीप पाल, शिवम पाल, रिषि पाल रहे। सभा को संबोधित करते हुए शेफर्ड धामू पाल ने कहा कि समाज की एकता-अखंडता और भाईचारे तथा संगठन को मजबूत करना होगा क्योंकि समाजिक एकता से ही समाज को हक अधिकार और राजनीतिक भागीदारी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा रूपी हथियार को अपनाकर समाज को आगे बढ़ना होगा। शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन लगातार समाज पर हो रहे अत्याचार व अन्याय के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई लड़ रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में समाज के लोग अधिक से अधिक भागेदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का संचालन सोन पाल प्रधान ने किया। आयोजक शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के जिला अध्यक्ष पंकज पाल, जिला प्रभारी अश्विनी कुमार पाल व जिला महासचिव अर्पित पाल व समस्त टीम थी। कुलदीप पाल जिला पंचायत सदस्य, अनिल पाल शूटर, राहुल पाल, दिनेश पाल, रमेश पाल, धीरेंद्र बघेल गायक, जयप्रकाश पाल गायक, शिवम पाल भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, विमल यादव आदि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। -ब्यूरो

About The Author

संबंधित खबरें

Scroll to Top