Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

27 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलेंगे 11 लोग

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास पर पाल बघेल गडरिया समाज के 11 लोगों को 27 जुलाई को सुबह 9 बजे बुलाया है। पलवल, फरीदाबाद, मेवात, गुड़गांव, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला व चंडीगढ़ से लोग मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। पाल, बघेल, गडरिया, होलकर, धनगर, मराठा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा संविधान अनुसार आर्टिकल 341 के तहत अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने के लिए यह मीटिंग रखी गई है। उल्लेखनीय है कि समाज को हाईकोर्ट से न्याय नहीं मिल रहा है, तारीख पर तारीख ही मिल रही है। 20 जुलाई को भी समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिले थे और समाज की एक दर्जन से अधिक मांगों को पूरा करने का मांग पत्र दिया था। अब समाज के मुख्य मुद्दे का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ जाना है। -सतीश बघेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x