Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

महाराजा यशवंत राव होल्कर के 215वें स्मृति दिवस पर भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

मंदसौर। भानपुरा में महाराजा यशवंत राव होल्कर के 215वें स्मृति दिवस पर 28 अक्टूबर को शौर्य यात्रा पुरस्कार वितरण और महाप्रसाद के साथ समारोह संम्पन्न हुआ जिसके मुख्य संयोजक रामभाऊ लांडे जालना थे जो 12 साल से इस कार्यक्रम को निरंतर करते आ रहे हैं। मुख्य अतिथि जे.डी. पाल दिल्ली व नारायण कोल्हे जालना थे। इतिहासकार राम धनगर नीमच, शंकर पारकर, राजाराम धनगर मंदसौर, श्रवण कुमार पाल नासिक, इतिहासकार घनश्याम होलकर भरतपुर, हरगोविन्द बघेल मथुरा आदि ने अपनी उपस्थिति में कार्यक्रम को नई रूपरेखा से सुचारु रूप से चलाने में सहयोग किया। सुबह 8:30 बजे महाराजा यशवंतराव होलकर की स्मृति में रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक बस स्टैंड से छत्री मार्ग पर एक आकर्षक शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 2:15 बजे होलकर सरकार बांडे निशान सलामी, गढ़ पूजन और सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद दोपहर बाद 2:30 से 4:00 बजे के बीच ‘महाराजा यशवंतराव होलकर शौर्य पुरस्कार’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर गौरव पुरस्कार’ प्रदान करने का समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों का सत्कार और अध्यक्षीय समापन हुआ। इस समारोह के पश्चात दोपहर 4:00 से 5:30 बजे के बीच महाप्रसाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका लाभ बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उठाया। शाम 6:00 बजे दीपोत्सव के साथ इस संपूर्ण कार्यक्रम का समापन हुआ। महाराजा यशवंतराव होलकर शौर्य तीर्थ भानपुरा से महाराजा यशवंतराव होलकर की 250वीं जन्मशताब्दी वर्ष जयंती भानपुरा स्थित छत्री के जीर्णोद्धार तथा वार्षिक पुण्यतिथि के संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ के माध्यम से एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय कार्यों के लिए रविंद्र सासमकर, राजेंद्र गाडेकर, राजेंद्र लालगे, नारायण कोल्हे, जे.डी. पाल, शंकर पारेकर, मुरहरी कुंभारगावे को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाराजा यशवंतराव होलकर स्मृति समारोह समिति भानपुरा की ओर से इस संपूर्ण कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बहुमूल्य सहयोग देने के लिए पूर्व विधायक धाकड़, सुरेशभाऊ कांबले, प्रद्युम्न भट सर, सुभाष मैंदाड, श्रावण कुमार पाल, शिवाजी चूरमारे, विकास मेड, सुभाष मैदल, डॉ. राजेंद्र गडेरकर, डॉ. संतोष जयभाये, गणेश दोरझाके, शंकर पारेकर, रविंदर सासमकर, प्रधानाध्यापक पालबागडे सर, गणेश डोलझाके, भोजाजी बनसोडे, मनीषा कमलेश गिरगुणे, दीपक वालेकर, रामप्रसाद धनगर, अनिल नाहर, हरिकृष्ण मरमठ, लालचंद्र रुद्रावाल, विष्णु प्रसाद चौधरी, जोरावरसिंह चौधरी, राजाराम धनगर, रेवाशंकर बागोरे, मधुकर बुधे, मनोज फणसे, हरीश जोरे, कमलेश गिरगुणे, दिलीप रेनगडे, ज्ञानेश्वर बोंबले, रामराव कावले, योगेश खरात, मुरली काले, संभाजी मुंजाल, आत्माराम वाणुले, प्रो. मुरारी कुभारगावे आदि सहित भानपुरा के कार्यक्रम को उचित प्रचार-प्रसार देने वाले सभी पत्रकार बंधुओं का विशेष धन्यवाद किया गया। उक्त जानकारी जे.डी. पाल (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष-स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट रजि. दिल्ली, कोषाध्यक्ष-माता राम बेटी आश्रम दिल्ली व संस्थापक-देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह सेवा ट्रस्ट पंजी. दिल्ली) ने दी। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x