शाजापुर। विमुक्त घुमंतु एवं अर्थघुमंतु जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी मधुसुदन धनगर द्वारा देश के न्यायालयों के कोर्ट रूम में ‘लेडी जस्टिस’ की प्रतिमा के स्थान पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु निवेदन किया गया था। इस महत्वपूर्ण विषय पर भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा सोलिसीटर जनरल, उच्चतम न्यायालय को पत्र प्रेषित किया गया है। यह पहल भारतीय संस्कृति, न्याय परंपरा एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को सम्मान देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रियता, लोककल्याण और धर्मनिष्ठ शासन की प्रतीक रही हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का सम्मान भारतीय न्याय व्यवस्था का गौरव बन सकता है। -ब्यूरो
कोर्ट रूम में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted