मुजफ्फरनगर। सदर विधायक को पत्र भेजकर समाजसेवी एवं पत्रकार शरद पाल ने सरवट क्षेत्र में सड़क निर्माण, वाटर कूलर व लाइट लगवाने तथा अन्य विकास कार्य कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सरवट क्षेत्र की गली नंबर 3 में सड़क का निर्माण सन 2005 में सभासद नरेश पाल उर्फ नंदू ने कराया था लेकिन उसके बाद से किसी भी सभासद ने सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया और नालियां भी बड़ी खराब हैं। पत्र में शीघ्र सड़क निर्माण कराने के साथ ही नालियां बनवाने, स्ट्रीट लाइटें लगवाने तथा पेयजल की उचित व्यवस्था कराने की विधायक से अपील की गई है। -ब्यूरो
विधायक से की सड़क निर्माण की मांग
संपादक जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद जी