
मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से वजीराबाद, छछरौली, मोरना व चौरावाला में पहुंचकर रॉबिन पाल व शुभम पाल आदि युवाओं ने बैठकें आयोजित कीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया। इन बैठकों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। -शरद पाल