
चंदौली। सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा आयोजित आॅल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2026 को उत्तीर्ण करने के पश्चात समाज के होनहार छात्र अनिरुद्ध धनगर का चयन कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ है। अनिरुद्ध की यह सफलता समाज के नवांकुरो के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। अनिरुद्ध धनगर के पिता प्रदीप कुमार पाल (चकिया चंदौली) उत्तर प्रदेश में शिक्षक हैं और माता डॉ. मीना कुमारी (असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षा विभाग गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़) में कार्यरत हैं। अनिरुद्ध को इस उपलब्धि पर 24 मई को डीएसी अकादमी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम रायपुर छत्तीसगढ़ में कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरिकमल दर्पण परिवार परिवार की ओर से अनिरुद्ध व उसके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक