Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

तखतपुर में 7 जून को मनाई जाएगी अहिल्याबाई होलकर जयंती

तखतपुर। गडरिया (ढेंगर) समाज जिला बिलासपुर की बैठक संस्कृतिक भवन के पास पन्ना पाली की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय प्रदेश पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं सामाजिक जन के साथ 7 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाई जाएगी। श्रीराम मंदिर परिसर संस्कृतिक भवन के पास तखतपुर में दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक समाज द्वारा मीठा शरबत वितरण किया जाएगा। नारायण प्रसाद पाली द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का छायाचित्र भेंट कर पन्ना पाली का सम्मान किया गया। बैठक में कल्लू पाली, मोहितराम पाली, गोपाल, लक्ष्मण प्रसाद पाली, शोभित, पुरुषोत्तम, श्रवण पाली एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x