Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मेरठ में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई जयंती

मेरठ। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयन्ती यहां धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा रैलियां निकाली गर्इं। मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षाग्रह, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक विचार गोष्ठी के रूप में हुआ जिसमें भारी भीड उमड़ी। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सहेन्द्री पाल धर्मपत्नी स्व. डॉ. डी.के. पाल रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेन्द्र तोमर राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) उ.प्र. सरकार, विशिष्ट अतिथि हरिकान्त अहलुवालिया महापौर नगर निगम मेरठ, मुख्य वक्ता हरवीर सिंह पाल जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाल सिंह पाल राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर एवं भारत माता के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार पाल जिला मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बोबी पाल पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी, सत्यप्रकाश पाल जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा मेरठ, दीपक पाल जिलाध्यक्ष युवा पाल महासभा मेरठ, तपेश पाल (नूरनगर) पूर्व जिलाध्यक्ष युवा पाल महासभा मेरठ, उमाशंकर पाल, ओमप्रकाश पाल, सुरेश पाल (जैनपुर), राजेन्द्र पाल (गेसूपुर), धर्मेन्द्र पाल (शिवशक्ति विहार), नरेन्द्र पाल (जैनपुर), हरपाल सिंह पाल सूबेदार, चमन सिंह पाल, विनोद पाल पल्हैड़ा, सतवीर पाल पल्हैडा, सतीश पाल मुखिया, जितेन्द्र पाल (किनापुर), अरुण पाल (किनापुर), करण पाल, गौरव पाल, दीपक पाल, ओमपाल प्रधान, संजय पाल, भीम सिंह प्रधान, कुलदीप पाल, अमित पाल सिवालखास, प्रदीप बटजेवरा, नरेश काजीपुर, कालूराम पाल, एडवोकेट महेन्द्र पाल, अंकुर पाल दतावली, नरेश पाल माधवपुरम, रोशनपाल जैनपुर, गुलशन पाल खड़ौली, मुकेश पाल, विनोद पाल बाफर, सोनू पाल पावली खास आदि का सहयोग रहा। बाल कलाकार काव्या पाल की नृत्य प्रस्तुति तथा जादूगर सुरेन्द्र पाल ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। पूरा सभागार खचाखच भरा हुआ था और काफी संख्या में लोग बाहर भी घूम रहे थे। भोजन की व्यवस्था डिलीशियस बेकरी के मालिक भूपेन्द्र पाल द्वारा की गई। समारोह में हरिकमल दर्पण समाचार पत्र के विशेषांक की प्रतियों का निशुल्क वितरण सम्पादक निरंजन सिंह पाल द्वारा किया गया। –ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x