Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गाजियाबाद में अहिल्याबाई जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास से मनी

गाजियाबाद। यहां अहिल्याबाई जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई। पाल समाज सभा गाजियाबाद द्वारा प्रात: 8 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वस्तरीय पर्यावरणविद विजयपाल बघेल की उपस्थिति रही। अध्यक्ष आदित्य राय चंदेल व महामंत्री रोशन लाल पाल ने मंच का संचालन किया। मिष्ठान वितरण किया गया। आरआर पाल, आरसी पाल, भूप सिंह पाल, जयप्रकाश पाल, पूर्व अध्यक्ष रहे देवेंद्र पाल, विनीता पाल, देवेंद्र पाल जादूगर, अशोक पाल, अनिल होलकर, धारा सिंह पाल, पूर्व पार्षद कमल पाल, पीतांबर पाल, बबलू पाल, राजेश पाल, पार्षद मनोज पाल, महिला पार्षद सुमनलता पाल आदि उपस्थित रहे। द्वितीय कार्यक्रम 10 बजे से पाल समाज गाजियाबाद द्वारा हिंडन स्थित मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर किया गया इसमें पाल समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। तृतीय कार्यक्रम 12 बजे से रामलीला मैदान घंटाघर पर हुआ जिसमें श्रीकांत पाल, ब्रह्मपाल बोंझा वाले व रामभूल पाल की अगुवाई में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसे ब्रह्मप्रकाश पाल, पूर्व मंत्री अजीत पाल, ग्रीनमैन विजयपाल बघेल के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चतुर्थ कार्यक्रम ‘रेलवे एम्प्लॉईज अहिल्याबाई होलकर जन जागृति (समिति) गाजियाबाद’ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विधिवत मंच सजाकर बच्चों के द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर पर विचार व्यक्त किए गए। मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा समाज को सही दिशा देने, शिक्षा, निजी व्यवसाय व शासनिक-प्रशासनिक भागीदारी हासिल करने के लिए जोर दिया गया। आगंतुकों का फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र व देवी अहिल्याबाई का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नेमसिंह बघेल (अपर मण्डल रेल प्रबंधक), विशिष्ट अतिथि अजीत पाल पूर्व मंत्री, विजयपाल बघेल (ग्रीनमैन आॅफ इंडिया), मुख्य वक्ता गजेंद्र सिंह पाल (राष्ट्रीय महासचिव सर्वोदय क्रांति पार्टी), बीकेएस पाल (भाजपा नेता महानगर गाजियाबाद), उमा बघेल (एडवोकेट हाईकोर्ट), राजेंद्र सिंह पाल (राष्ट्रीय महासचिव फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे), संस्था के संरक्षक आरडी पाल व रमेश बघेल भी उपस्थित रहे। मंच संचालन एसपी सिंह बघेल व मनोज धनगर द्वारा किया गया। शाम को 5 बजे पुन: घंटाघर रामलीला मैदान से नरेंद्र पाल नित्ये व बिहारीपुरा क्षेत्र से जादूगर देवेंद्र पाल द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा घंटाघर से चलकर हिंडन स्थित मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा स्थल पर 8:30 पर सम्पन्न हुई जिसमें गाजियाबाद के वरिष्ठजन व युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पाल बघेल समाज के अनेकों व्यापारियों, कारोबारियों, समाजसेवी संगठनों द्वारा जगह-जगह पर ठंडा मीठा पानी पिलाकर पुष्पों की बरसात की गई जिसमें मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा युवा पाल समाज की टीम में से पूर्व पार्षद जितेंद्र पाल, संदीप पाल, हरेंद्र पाल, हरिराम पाल, दीपक पाल, अजीत पाल, सुनील पाल, बृजपाल, ज्ञानेंद्र पाल, विशू पाल, उमेश पाल आदि सैकड़ों की तादाद में युवा सम्मिलित रहे। -बीकेएस पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x