Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

चित्रकूट में अहिल्याबाई जयन्ती पर मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

चित्रकूट। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयन्ती पर 2025-26 में हाईस्कूल में 80 प्रतिशत व इण्टरमीडिएट में 75 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले पाल समाज के 28 बच्चों को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सामाजिक समिति, चित्रकूट ने रामबाटिका कर्वी में प्रमाण-पत्र, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की छायाचित्र अंकित शील्ड व मैडल देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट डी.पी. पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। समिति के अध्यक्ष जगमोहन पाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समाज में अधिक संख्या में होनहार बच्चों के बावजूद भी उच्च प्रशासनिक पदों पर अपेक्षित उपलब्धि नहीं मिल पा रही है। प्रतिभावान बच्चों व अभिभावकों में समुचित जानकारी का अभाव है। सही जानकारी समाज के पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से ऐसे आयोजन कर दी जा सकती है ताकि होनहार बच्चों को सही दिशा मिल सके। बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ चित्रकूट डीपी पाल, कार्यकम अध्यक्ष सियाराम धनगर, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, डॉ. रजनीश सिंह बघेल, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रपाल एड., डॉ. रूबी पाल, डॉ. संदीप पाल, जमुना प्रसाद पाल, बी.डी. पाल, धर्मेन्द्र, गयाप्रसाद पाल, श्रीमती कमला पाल, रामभजन पाल, रामलाल पाल, रामपाल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामरूप पाल ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता चुनकूराम पाल, विनय कुमार पाल एड., राजकुमार पाल एड., फत्तेलाल पाल एड., मानसिंह पाल, रामबाबू पाल शिक्षक, रामनरेश प्रधान, भागवत पाल, उदयराज पाल आदि ने भी सम्बोधित किया। समिति के अध्यक्ष जगमोहन पाल ने आये हुये सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों का आभार प्रकट किया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x