तखतपुर। गडरिया ढेंगर समाज के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर में अहिल्याबाई होलकर जयंती पर छायाचित्र का पूजन, मीठा शरबत का वितरण एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्ना पाली जिला अध्यक्ष ने की तथा संचालन जिला सचिव प्रदीप पाली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बहोरन लाल धनकर, विदेशी धनकर प्रदेश संरक्षक, अजय पाली प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज धनगर नगर अध्यक्ष बिलासपुर, चंदू पाली, श्रीमती लता पाली महिला प्रकोष्ठ, नवीन पाली अध्यक्ष तखतपुर, लखन लाल धनगर, मोहित पाली, कल्लू पाली, रमेश पाल, नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार), शोभित पाली, लक्ष्मण प्रसाद पाली, बलराम पाल, निर्मला पाली, रामप्यारी पाली आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उक्त जानकारी लक्ष्मण प्रसाद पाली द्वारा दी गई। -ब्यूरो
तखतपुर में अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाई
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted