फतेहपुर। पाल एकता मंच द्वारा हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का सफल संचालन पाल एकता मंच के फतेहपुर जिला अध्यक्ष अनुज पाल एवं हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पाल तथा समस्त कार्यकारिणी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पाल समाज के लगभग 3 हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज की एकता, संस्कृति एवं गौरव का परिचय दिया। हुसैनगंज से निकली शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव हथगाम स्थित बादशाह गेस्ट हाउस में हुआ, जहां पाल समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुटता एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को देवी अहिल्याबाई होलकर की लगभग 100 प्रतिमाएं वितरित की गईं। स्वादिष्ट भोजन एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या प्रसाद पाल (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुखलाल पाल (निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा), अमित पाल (अध्यक्ष पाल सामुदायिक उत्थान समिति), स्वामीशरण पाल (प्रधान संघ अध्यक्ष भिटौरा ब्लॉक), धनंजय पाल, ओमप्रकाश पाल, धर्मेन्द्र पाल, शिवाकांत पाल, रामसुचित पाल, अवधेश पाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन, घनश्याम पाल (भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाल एकता मंच के सक्रिय कार्यकर्ताओं धीरेन्द्र पाल, पंकज पाल, राजेश पाल, संतोष पाल, कुलदीप पाल (मीडिया प्रभारी), अजय गड़रिया, विजय पाल, सचिन पाल, इन्द्रबहादुर पाल, हीरा पाल, हरीश पाल, सुभाष पाल, वउवा पाल (प्रधान), अनिल पाल, मनोज पाल (प्रधान), अजय पाल, शुभम पाल, मनोज पालवंशी, लल्लन पाल (कोटेदार), डॉ. जितेन्द्र पाल, धीरज पाल, सूरज पाल, रामचन्द्र पाल, अजमेर पाल, रामशंकर पाल, जे.पी. पाल, सुरेश धनगर, बहादुर पाल, श्याम सिंह पाल, नवल पाल, अमन पाल, उदयभान पाल सहित हजारों समाजबंधुओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -अनुराग पाल
फतेहपुर में अहिल्याबाई जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted