प्रयागराज। सैदाबाद क्षेत्र के असरे का पूरा (बढ़ौली) गांव स्थित अहिल्याबाई होलकर ग्राउंड में अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में इस तरह का यह पहला भव्य कार्यक्रम था, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लोकमाता के जयकारे लगाए और उन्हें नमन किया। इस समारोह में महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में आए अतिथियों और वरिष्ठ ग्रामीणों का विशेष स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में धर्मराज यादव, नेब्बूलाल पाल, अमित पाल, आर.बी. पाल और सुनील विद्यार्थी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजनारायण पाल, परवन्ता पाल, जगदम्बा पाल, बृजलाल पाल, राधेश्याम पाल, सोहन पाल, राकेश पाल और दीपक पाल सहित अन्य वरिष्ठ ग्रामीणों को रूमाल भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज की महिलाओं सतना पाल, दुर्गावती पाल, जगवन्ती पाल, रमादेवी, गंगा देवी, चमेली पाल, उर्मिला पाल और बुनेला पाल को सरिता पाल के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन की नींव मेवालाल पाल की अनूठी पहल से पड़ी, जिसके बाद लोग लगातार इस मुहिम से जुड़ते चले गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन विपिन पाल ने किया, जबकि सह-संचालन की जिम्मेदारी दिनेश पाल व धीरज कुमार पाल ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ‘युवा संघ, असरे का पूरा’ के नौजवानों ने काफी मेहनत की। युवाओं की टीम में अनित पाल, नीरज पाल, अवनीश पाल, शिवम पाल, संदीप पाल, पंकज, राहुल, शुभम, सत्यम, आकाश, सूरज और कुलदीप सहित अन्य युवाओं का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। -ब्यूरो
प्रयागराज में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई जयंती
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted