Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

भिवाड़ी में अहिल्याबाई जयंती गरिमामय वातावरण में संपन्न

भिवाड़ी। अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति भिवाड़ी द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजजनों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विशेष रूप से उपस्थित रहे पी. पाल, किशन नागर (पार्षद), सुरेश चन्द्र पाल, अजय पाल, बांकेलाल पाल, समिति अध्यक्ष मुन्ना लाल पाल, उपाध्यक्ष मनोहरलाल बघेल, रणवीर सिंह पाल, मनोज कुमार पाल, शिवमोहन पाल, मोनिक चन्द्र बघेल, शिवनारायण बघेल, राजेन्द्र सिंह बघेल, हरीओम सिंह बघेल, सत्यपाल सिंह बघेल, मुकेश बघेल, रघुनाथ सिंह बघेल, रामबहादुर बघेल, शैलेन्द्र पाल, रविन्द्र सिंह चौहान, विजय शंकर, अशोक पाल, बृजमोहन पाल, रामाख्तियार सिंह बघेल आदि। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x