Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

नागपुर में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जयंती

नागपुर। गडरिया धनगर समाज महाराष्ट्र द्वारा 7 जून को धूमधाम से नागपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे एवं समस्त सामाजिक जनों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर माता अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र का पूजन किया। आमदार कृष्णा खोपड़े विशिष्ट अतिथि रहे एवं अध्यक्षता दिलीप लखन पाल द्वारा की गई। कार्यक्रम के संयोजक भगवती सागर रहे। मुख्य अतिथि ने धनगर समाज के लिए नागपुर में सामाजिक भवन हेतु प्रयास करने का आह्वान किया तथा समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए हरसंभव आगे बढ़ने का प्रावधान दिया। अध्यक्षता कर रहे दिलीप पाल ने समाज में विकास के लिए सामाजिक एकता पर बल दिया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ से अजय हंसा प्रदेश अध्यक्ष सर्व गडरिया समाज महासंघ, गोविंद धनकर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गडरिया ढेंगर धनगर समाज एवं उनके सहयोगी अन्य सामाजिक पदाधिकारियों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प पारित किया गया। कार्यक्रम में दया पाल, प्रदीप पाल, ईश्वर पाल, संजय पाल, सुरेंद्र गुजिले, प्रदीप दुबेले, तुलसी रेवार, रामपाल, दिनेश पाल आदि का विशेष सहयोग रहा। -नारायण प्रसाद पाली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x