ललितपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद शाखा ललितपुर एवं पाल समाज कल्याण समिति रजि. द्वारा पाल भवन निर्माण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत विकास खंड जखौरा के ग्राम बरौदास्वामी में पाल समाज के लोगों से सम्पर्क किया गया। समाज के लोगों ने पाल भवन निर्माण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए तन-मन-धन से सहयोग का आश्वासन देते हुए जिलाध्यक्ष इं. बी.के. पाल द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष दयाराम पाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल, अनेक सिंह पाल, जसरथ माते, कैलाश पाल, करन सिंह पाल, अजब सिंह पाल, इमरत पाल, रजनी पाल, अमर सिंह पाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। -प्रकाश पाल
पाल भवन निर्माण हेतु चलाया संपर्क अभियान
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted