
सुलतानपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की मेधावी प्रतिभाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर उमाशंकर पाल केजीएमयू लखनऊ, विशिष्ट अतिथि राजकरन पाल पूर्व पीसीएस आॅफिसर लखनऊ, अखिलेश पाल बीएचयू बनारस, प्रो. सीताराम पाल असिस्टेंट प्रोफेसर एसएमयू लखनऊ, डॉ. पंकज पाल ढकवा, देवव्रत पाल ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव दोस्तपुर, पूर्व राज्यमंत्री जानकी पाल, सरिता पाल लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिलाल पाल अध्यापक लम्भुआ ने की एवं मंच का संचालन डॉ. राजवंत पाल एवं डॉ. अंजनी पाल ने किया। समारोह में लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। प्रसिद्ध बिरहा गायक एवं लोकगीत कलाकार छविलाल पाल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्याम बहादुर पाल, सुग्रीव पाल अधिवक्ता, धीरज पाल, दयाशंकर पाल अधिवक्ता, सौरभ पाल अधिवक्ता, पप्पू पाल, राजदेव पाल, शंकर पाल, रमेश पाल, श्यामलाल पाल, दयाराम पाल, शुभम पाल, ललित पाल, नकुल पाल, शुभम पाल अधिवक्ता, सुशील पाल अधिवक्ता, राजा पाल, अनिल पाल (कारिया बंझना), रमेश पाल तथा डॉ. अंजनी पाल, डॉ. राममूर्ति पाल, डॉ राजवंत पाल, एड. सुषमा पाल, रेखा पाल, सीमा पाल, एड. दुर्गा पाल, शान्ति, मालती पाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। -डॉ. अंजनी कुमार पाल