Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कुरुक्षेत्र में अहिल्याबाई जयंती धूमधाम से मनाई गई

कुरुक्षेत्र। 14 जून को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती गडरिया धर्मशाला में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह कल्याण विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा सरकार रहे। पाल बघेल गडरिया समाज के लोगों ने भंडारे का भी आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री हरविंदर सिंह कल्याण को समाज ने अपना मांग पत्र दिया। मंत्री ने गडरिया धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि और भी पैसे की जरूरत होगी तो मैं हमेशा तैयार रहूंगा। अनुसूचित जनजाति के मामले में भी उन्होंने उचित कार्रवाई करने का वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर सिंह प्रधान ने की। गडरिया कुरुक्षेत्र धर्मशाला मंच ने समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों का देवी अहिल्याबाई होलकर मोमेन्टो देकर सम्मान किया। पलवल जिले से जयचंद बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा, चरण बघेल प्रदेश सदस्य, कुमार पाल सरपंच पंडरी आदि ने ओमपाल वाइस चेयरमैन घुमंतू जाति आयोग हरियाणा का भी सम्मान किया। धन्यवाद सतीश बघेल प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पलवल ने किया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x